National • October 14, 2026 • By Saloni Shiva

ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

Mamata Banerjee on CJP arrest

Mamata Banerjee on CJP arrest : जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी लड़ाई में बदलता नजर आ रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के दो नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी से लेकर ममता बनर्जी तक, सभी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने दोनों युवा नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह पूरी एक पीढ़ी को डराने और उसकी आवाज दबाने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं किया जा सकता।ममता बनर्जी ने कहा कि देश में लोकतंत्र और अपने अधिकारों को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी दीदी आज भी और हमेशा उनके साथ है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश के कई हिस्सों में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

राहुल गांधी ने गिरफ्तारी को बताया कायरतापूर्ण कदम

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण कदम है।राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जंतर-मंतर जनता की जगह है और इसे फिर से प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल किया जाएगा।

Read More : Rahul Gandhi के साथ PC करने वाली NSUI महिला कार्यकर्ताओं पर FIR

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मंगलवार तड़के CJP के तीन नेताओं को जंतर-मंतर में बिना अनुमति घुसने और बैरिकेड तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।बुधवार को सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उनके सहयोगी अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।अब सवाल यह है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आने वाले दिनों में क्या नया राजनीतिक मोड़ लेगा? फिलहाल, इस मुद्दे पर केंद्र और विपक्ष के बीच टकराव तेज होता दिख रहा है।

One response to “ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *