बिहार में एमएलसी चुनावो के बीच राजनितिक हलचल तेज है। इस सब के बीच NDA खेमे में हलचल है,. जेडयू से विधायक बाहुबली अनंत सिंह के बागवत के बाद अब मामले ने तूल पकड़ लिया है ,अनंत सिंह इस बार अपने पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार की जगह जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए समर्थन मांग रहे है। दोनों नेताओं के बीच जुबनि जुंग तेज हो चुकी है . अनंत सिंह ने अपने बयानों से साफ़ कर दिया है की वो अपनी पूरी ताकत से नीरज सिंह को हारने में लगे है।
पुराने बयान में 9 मर्डर का किया था जिक्र
बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह के एक बयान ने सियासी चर्चा तेज कर दी है। अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नौ लोगों की हत्या की थी। उनके इस बयान के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है। दरसल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने कहा था की वो नितीश कुमार के सबसे पुराने साथी रहे है और नितीश कुमार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होने कई कुर्बानिया दी है। उन्होने ये भी दावा किया की नितीश कुमार के साथ आने के बाद उनपर कई सारे जुल्म हुए और प्रसाशन पर भी घर तोड़ने का आरोप लगाया है।
विवाद बढ़ता देख अपने बयान से पलटे ,वीडियो जारी कर सफाई दी
अपने बयान पर उठे विवाद के बीच मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेडीयू नेता नीरज कुमार के बारे में पत्रकार के साथ बातचीत के दौरान वह अपने अतीत की घटनाओं का जिक्र कर रहे थे।अनंत सिंह ने दावा किया कि लालू यादव की सरकार के दौरान उनके नौ साथियों की हत्या कर दी गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उन्हें खुद गोली मारी गई थी। इस सफाई के बाद भी उनका बयान बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पटना सनातक सीट को लेकर जारी है जेडयू में विवाद ,आपसी है दोनों नेताओ की रंजिश
जेडयू उम्मीदवार नीरज कुमार और विधायक अनत कुमार सिंह की दुश्मनी काफी पुरानी है। अनंत सिंह का आरोप है की विधानसभा चुनावो के दौरान नीरज कुमार ने उनके खिलाफ साजिस की थी और उन्हें हराने के लिए उनके खिलाफ बयानबाजी भी की थी। इसलिए जब नीरज कुमार को जेडयू ने अपना उम्मीदवार घोषित किया तब से अनंत सिंह इस फैसले से सहमत नहीं हैं. वह जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर JDU के भीतर खींचतान की चर्चा है

Leave a Reply