तीन स्क्वॉड का हुआ ऐलान
16 अक्टूबर को सेलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए तीन स्क्वॉड का ऐलान किया है। पहले तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है।लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। आखिरी दो वनडे मैचों में टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। इस दौरान ईशान किशन उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच कम समय होने के कारण कुछ खिलाड़ी टेस्ट की तैयारी के लिए टीम से अलग होंगे।
21 साल के खिलाड़ी को मिला बड़ा मौका
इस दौरे की सबसे खास खबर है विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का टीम इंडिया में चयन। 21 साल के कुशाग्र को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। अब देखना होगा कि उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं।
ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस पर नजर
ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में चुना गया है, लेकिन दोनों को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। यानी मैदान पर उतरने से पहले उनकी फिटनेस अहम रहने वाली है। वहीं, टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप की करीब एक साल बाद वापसी हुई है। अंशुल कम्बोज को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।
Read More : Smriti Mandhana रचेंगी इतिहास या रह जाएगा सपना अधूरा? 133 रन का है खेल!
कब शुरू होगा न्यूजीलैंड दौरा?
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा। इसके बाद 4 नवंबर से वनडे और 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड में कैसा प्रदर्शन करती है और नए खिलाड़ियों को कितना मौका मिलता है।

Leave a Reply