Gaurav Khanna Shraddha Arya show : टीवी की दुनिया के दो मशहूर चेहरे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या जल्द ही एक नए शो में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। पिछले कई दिनों से दोनों के कमबैक को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब स्टार प्लस ने टीजर प्रोमो जारी कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस नए शो को एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स बना रहा है।
प्रोमो में दिखा दोनों का स्टाइलिश अंदाज
स्टार प्लस की तरफ से जारी प्रोमो में गौरव खन्ना एक लग्जरी गाड़ी से उतरते दिखाई देते हैं। इसी दौरान पैपराजी उनसे सवाल करते हैं कि क्या उनका कोई नया शो आने वाला है? गौरव इस सवाल का जवाब देने के बजाय सिर्फ मुस्कुराते नजर आते हैं। इसके बाद श्रद्धा आर्या की एंट्री होती है। वह भी अपनी गाड़ी से उतरकर पैपराजी का अभिवादन करती हैं। दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हैं और वहां से आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक शो के नाम, कहानी और रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
क्या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को करेगा रिप्लेस?
इस नए शो को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इसे किस टाइम स्लॉट में दिखाया जाएगा। चर्चा इसलिए भी तेज है, क्योंकि एकता कपूर का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने अंतिम पड़ाव

Leave a Reply