फुटबॉल ग्राउंड से निकलते ही हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में एक ग्राउंड से फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राउंड से बाहर निकली, बाइक सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों का निशाना टाइगर श्रॉफ बताए जा रहे हैं, लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके ड्राइवर फिरदौस के हाथ में चोट आई। इसके बाद टाइगर ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस की 15 स्पेशल टीमें जांच में जुटीं
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीमों का गठन किया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती कार्रवाई के दौरान सांताक्रूज इलाके से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस घटना के बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को धमकी देते हुए कहा गया कि अगला नंबर उनका होगा, जो उनकी बात नहीं सुनेंगे। हालांकि, इस दावे की पुलिस जांच के जरिए पुष्टि होना बाकी है।
Read More : Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की धमकी: सलमान संग काम किया तो अगला नंबर तुम्हारा!
अब पुलिस की जांच पर टिकी नजरें
फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग क्यों की गई और इसके पीछे कौन लोग हैं? क्या पुलिस जल्द ही हमलावरों तक पहुंच पाएगी? जांच में सामने आने वाले तथ्यों से ही इस हमले की पूरी कहानी साफ हो सकेगी।

Leave a Reply