SPORTS • September 25, 2026 • By Saloni Shiva

Asian Games: भारत का 75 साल पुराना इंतजार खत्म, बरानिका ने पोल वॉल्ट में रचा इतिहास

Asian Games

Asian Games: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। तमिलनाडु की 25 साल की एथलीट बरानिका एलंगोवन ने महिला पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। खास बात ये है कि एशियन गेम्स के इतिहास में पुरुष या महिला, पोल वॉल्ट में भारत का ये पहला मेडल है।

4.15 मीटर की छलांग ने दिलाया मेडल

फाइनल मुकाबले में बरानिका ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार की। इसी ऊंचाई को पोलीना इवानोवा ने भी पार किया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी 4.25 मीटर की अगली ऊंचाई को पार नहीं कर पाईं। इसके बाद दोनों को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल दिया गया।

किसान की बेटी से एशियन गेम्स के पोडियम तक

बरानिका तमिलनाडु के मयिलादुथुरै के पास कुथलम गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता एलंगोवन किसान हैं। बरानिका ने शुरुआत में स्प्रिंट और लॉन्ग जंप में हिस्सा लिया था। लेकिन कॉलेज के दिनों में उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया, जब पुधुमै पेन फाउंडेशन के जरिए उनका पोल वॉल्ट के लिए चयन हुआ।

कोच ने बदली खेल की दिशा

चेन्नई के एथिराज कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कोच मिलबर बर्ट्रेंड रसेल से पोल वॉल्ट की ट्रेनिंग शुरू की। बाद में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिसंबर 2022 में वह ओडिशा के रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर से जुड़ीं। यहीं से उनके खेल को इंटरनेशनल लेवल की तैयारी मिली।

2026 में बरानिका का शानदार कमबैक

साल 2026 बरानिका के लिए बेहद खास रहा। मार्च में उन्होंने 4.22 मीटर की छलांग लगाकर नेशनल इंडोर रिकॉर्ड तोड़ा और पहली इंडोर नेशनल चैंपियन बनीं। मई में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड सुधारते हुए 4.23 मीटर कर दिया। इसके अलावा चेन्नई और रांची में 4.10 मीटर की छलांग लगाकर दो गोल्ड मेडल भी जीते।

Read More : Abhijeet Dipke की मुश्किलें बढ़ीं? CJP प्रोटेस्ट के दौरान फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई

अब इतिहास में दर्ज हुआ नाम

कभी एशियन गेम्स की टीम से बाहर होने वाली बरानिका ने अब उसी मंच पर इतिहास रच दिया है। 4.15 मीटर की इस छलांग के साथ उन्होंने सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल ही नहीं जीता, बल्कि भारतीय पोल वॉल्ट का एशियन गेम्स में पहला मेडल भी अपने नाम कर लिया। ये जीत उनके सालों की मेहनत, अनुशासन और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी है।

One response to “Asian Games: भारत का 75 साल पुराना इंतजार खत्म, बरानिका ने पोल वॉल्ट में रचा इतिहास”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *