Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्रिकेट से पहले ही दोनों देशों के बीच एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इस बार टक्कर स्क्वॉश कोर्ट पर होगी, जहां भारत के स्टार खिलाड़ी अभय सिंह पाकिस्तान के अशब इरफान के खिलाफ उतरेंगे।
अभय सिंह ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह
अभय सिंह ने मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाड़ी को सीधे तीन गेम में 3-0 से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ अभय ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत का एक मेडल भी तय हो गया है। अब फैंस की नजरें उनके अगले मुकाबले पर हैं।
अब पाकिस्तान के अशब इरफान से होगी भिड़ंत
सेमीफाइनल में अभय सिंह के सामने पाकिस्तान के अशब इरफान होंगे। अशब इरफान ने क्वार्टर फाइनल में भारत के ही वीर चोटरानी को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। ऐसे में अब अभय और अशब के बीच होने वाला मुकाबला काफी खास होने वाला है। दोनों शनिवार को फाइनल में पहुंचने के लिए आमने-सामने होंगे।
अनाहत सिंह ने भी पक्का किया मेडल
महिला स्क्वॉश में भारत की युवा स्टार अनाहत सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। अनाहत ने क्वार्टर फाइनल में अपनी ही देश की खिलाड़ी तन्वी खन्ना को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ अनाहत ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली और भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया।
मिक्स्ड डबल्स में भी भारत का जलवा
इन दोनों खिलाड़ियों से पहले भारत को मिक्स्ड डबल्स में भी बड़ी सफलता मिली। जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की भारतीय जोड़ी ने फिलीपीन्स की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ इस इवेंट में भी भारत का एक और मेडल तय हो गया है।
Read More : Asian Games: भारत का 75 साल पुराना इंतजार खत्म, बरानिका ने पोल वॉल्ट में रचा इतिहास
अब नजर भारत-पाकिस्तान की इस भिड़ंत पर
यानी क्रिकेट की टक्कर से पहले स्क्वॉश कोर्ट पर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। अभय सिंह के पास अब फाइनल में पहुंचने का मौका है और उनके सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी अशब इरफान होंगे। ऐसे में शनिवार का ये मुकाबला एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान की एक और खास भिड़ंत बनने वाला है।

[…] Read More : Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान क… […]