काजी को सपोर्ट करती थीं गौहर खान
गौहर खान बिग बॉस के इस सीजन को करीब से फॉलो कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी राय भी रख रही हैं। वह लगातार काजी तौकीर के समर्थन में नजर आ रही थीं। यहां तक कि जब काजी भावुक होकर रोने लगे थे, तो गौहर भी उन्हें देखकर इमोशनल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने यह तक कहा था कि उन्होंने बिग बॉस के किसी कंटेस्टेंट के लिए पहले कभी इतना जुड़ाव महसूस नहीं किया। लेकिन अब काजी की एक हरकत ने गौहर को उनसे नाराज कर दिया है।
स्काउट के कान में थूककर काजी ने पार की हद!
दरअसल, बीते एपिसोड में काजी तौकीर स्काउट के साथ मस्ती करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्काउट के कान में थूक दिया। हैरानी की बात यह है कि काजी ने बाद में गुल्लू और माही के सामने अपनी इस हरकत का जिक्र भी किया और इसे लेकर मजे लेते नजर आए। काजी की यही हरकत गौहर खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उनके मुताबिक, मजाक के नाम पर किसी के साथ इस तरह का व्यवहार करना सही नहीं है।
गौहर ने सलमान खान से की खास अपील
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब किसी की लगातार तारीफ होती है, तो कभी-कभी यह डर रहता है कि कहीं वह तारीफ उसके सिर पर न चढ़ जाए। गौहर ने माना कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि काजी ऐसा कुछ करेंगे। उन्होंने कहा कि स्काउट के कान में थूकना और फिर अपनी इस हरकत पर गर्व करना बेहद गलत है। साथ ही उन्होंने सलमान खान से अपील की कि वह वीकेंड का वार में काजी को उनकी गलती का एहसास जरूर कराएं।
Read More : सलमान की जगह बिग बॉस होस्ट करेंगे संजय दत्त? Salman Khan ने खोला राज
क्या वीकेंड का वार में लगेगी काजी की क्लास?
गौहर का मानना है कि काजी का मजाक अब हद से बाहर जा रहा है और लोगों को परेशान करने वाला बनता जा रहा है। ऐसे में अब सभी की नजरें वीकेंड का वार पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान काजी तौकीर की इस हरकत पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या उन्हें उनकी गलती का एहसास कराते हैं।

Leave a Reply