POLITICS • October 9, 2026 • By Saloni Shiva

विपक्ष के प्रदर्शन के बीच BJP की बड़ी बैठक, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर खास फोकस

BJP Holds Key Meeting Amid Opposition Protest

बीजेपी में संगठन को मजबूत करने और आने वाली चुनौतियों से निपटने को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक 3 घंटे से ज्यादा समय तक चली, जिसमें संगठन से जुड़े कई मुद्दों और पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

युवाओं तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी

बैठक में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर रहा कि देश के युवाओं के बीच बीजेपी की पकड़ को और मजबूत कैसे किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से युवाओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही, इन कार्यक्रमों का कितना असर हो रहा है और कहां सुधार की जरूरत है, इस पर भी महासचिवों से फीडबैक लिया गया।

चुनाव आयोग और SIR पर भी चर्चा

विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का मुद्दा भी बैठक में उठा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेताओं ने इस मुद्दे पर अलग-अलग राज्यों से मिले जमीनी फीडबैक पर चर्चा की। ऐसे में बीजेपी के लिए यह समझना जरूरी है कि विपक्ष के इस अभियान का राजनीतिक माहौल पर क्या असर पड़ रहा है।

राज्यों का दौरा करने के निर्देश

बैठक में राष्ट्रीय महासचिवों और उनके साथ काम कर रहे सह-प्रभारियों के राज्यों के दौरों की भी समीक्षा हुई। जिन नेताओं ने अभी तक अपने जिम्मेदारी वाले राज्यों का दौरा नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द वहां पहुंचने के निर्देश दिए गए। पार्टी संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर कामकाज की जानकारी लेने पर भी जोर दिया गया।

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की समीक्षा

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने से जुड़े कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। देशभर में इस मौके पर पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Read More : शहनाज गिल ने माही विज को किया सपोर्ट, बिग बॉस के दिनों को याद कर हुईं इमोशनल

विपक्ष के प्रदर्शन के बीच हुई बैठक

गौर करने वाली बात है कि यह बैठक ऐसे समय हुई, जब विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। बीजेपी ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महासचिवों के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों और पार्टी के अगले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। अब देखना होगा कि इस बैठक के बाद बीजेपी अपने संगठन और युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाती है।

One response to “विपक्ष के प्रदर्शन के बीच BJP की बड़ी बैठक, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर खास फोकस”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *