Entertainment • November 6, 2026 • By Saloni Shiva

Ramayan Box Office Collection : ‘रामायण’ की कमाई ने किया निराश! पहले दिन ‘आदिपुरुष’ से भी रह गई पीछे

Ramayan Box Office Collection

Ramayan Box Office Collection : नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। भारत में तो फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन दुनियाभर में इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

पहले दिन की कमाई ने चौंकाया

फिल्म ने भारत में पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये रहा। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी कन्नड़ वर्जन की कमाई को लेकर है। फिल्म ने कन्नड़ भाषा में सिर्फ 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यश जैसे बड़े स्टार की मौजूदगी के बावजूद यह आंकड़ा मेकर्स की उम्मीदों से काफी कम माना जा रहा है।

विदेशों में भी नहीं चला रामायण का जादू

फिल्म की सबसे बड़ी परेशानी इसकी ओवरसीज कमाई रही। सोनी पिक्चर्स ने इसे दुनियाभर में करीब 70 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया। इसके बावजूद पहले दिन विदेशों से 5.5 मिलियन डॉलर से भी कम कमाई हुई। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने करीब 1.5 मिलियन डॉलर का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 127.70 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

आदिपुरुष से भी पीछे रह गई रामायण

अब सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ‘रामायण’ पहले दिन की कमाई के मामले में ‘आदिपुरुष’ को भी पीछे नहीं छोड़ पाई। जहां ‘आदिपुरुष’ ने पहले दिन करीब 128 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘रामायण’ का आंकड़ा इससे कम रहा। फिल्म ‘जवान’ के 129 करोड़ रुपये के आंकड़े से भी पीछे है। वहीं ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ना तो दूर की बात है।

Read More : Rise and Fall Season 2: शहजाद पूनावाला बने शो के विनर, जीते 35 लाख रुपये

अब वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी उम्मीदें

हालांकि, दिवाली की छुट्टियों और लंबे वीकेंड का फायदा फिल्म को मिल सकता है। अब देखना होगा कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तारीफें इसकी कमाई को कितना आगे बढ़ाती हैं। क्योंकि बड़े बजट और बड़े सितारों के बावजूद ‘रामायण’ की असली परीक्षा अब शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *