National • November 11, 2026 • By Saloni Shiva

मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में भर्ती

Jagdeep Dhankhar Hospitalized
Jagdeep Dhankhar Hospitalized : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। मॉर्निंग वॉक के दौरान वे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धनखड़ कुछ मिनटों तक बेहोश रहे। घटना के बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें सबसे पहले पीसीआर गाड़ी से उनके घर लेकर पहुंचे।

घर पर पहुंची मेडिकल टीम, फिर एम्स ले जाया गया

घर पहुंचने के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें एम्बुलेंस से एम्स ले जाया गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ के आवास पर ILBS की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया। 75 साल के जगदीप धनखड़ को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है।

डॉक्टरों की निगरानी में धनखड़, आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल जगदीप धनखड़ की सेहत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। एम्स प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में अब सभी को उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

मार्च 2025 में भी बिगड़ी थी तबीयत

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ी है। इससे पहले मार्च 2025 में भी उन्हें चक्कर आने और घबराहट महसूस होने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे 9 मार्च से 12 मार्च तक अस्पताल में रहे थे। इस दौरान डॉक्टरों ने उनके दिल की जांच के बाद स्टेंट लगाने की प्रक्रिया पूरी की थी। इससे पहले उन्हें एंजियोग्राफी कराने की सलाह भी दी गई थी।

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पद संभाला था। उन्होंने जुलाई 2025 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

One response to “मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, AIIMS में भर्ती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *