POLITICS • September 25, 2026 • By Saloni Shiva

ढपली बजाते दिखे PM Modi, भजन में ऐसे डूबे कि VIDEO हुआ वायरल

ढपली बजाते दिखे PM Modi

दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में गुरुवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। मौका था जनसंघ के बड़े नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती का और इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन पीएम मोदी का अंदाज इस दौरान कुछ ऐसा रहा कि तस्वीरें और वीडियो चर्चा में आ गए।

आम लोगों के बीच बैठे पीएम मोदी, हाथ में दिखी ढपली

प्रधानमंत्री मोदी आम लोगों के बीच बैठकर भजन सुनते नजर आए। उनके हाथ में ढपली भी दिखाई दी। भजन शुरू हुआ तो पीएम मोदी पूरी तरह भक्ति के रंग में नजर आए। कभी आंखें बंद करके भजन सुनते दिखे तो कभी गायकों के साथ ताल मिलाते हुए हाथ उठाकर तालियां बजाईं।

राम-कृष्ण के भजनों पर झूमे लोग

कार्यक्रम में भगवान राम और भगवान कृष्ण से जुड़े कई भजन गाए गए। मंच से जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए गए। भजन के दौरान पीएम मोदी भी गायकों के साथ तालियां बजाते और भक्ति में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में मौजूद लोग भी भजनों पर झूमते दिखाई दिए।

भजन कार्यक्रम बना रॉक बैंड जैसा

खास बात ये रही कि पूरा कार्यक्रम किसी सामान्य भजन संध्या जैसा नहीं, बल्कि रॉक बैंड स्टाइल में नजर आया। तेज लाइटिंग, म्यूजिक और मंच की खास सजावट ने माहौल को बिल्कुल अलग रंग दे दिया। लाइटिंग के जरिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को भी दिखाया गया।

मंच पर दिखा ‘GenZ Love Modi’ स्लोगन

कार्यक्रम के दौरान मंच पर ‘GenZ Love Modi’ जैसे स्लोगन भी नजर आए। वहीं बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। भक्ति, संगीत और पीएम मोदी की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया।इस कार्यक्रम के जरिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और देश के लिए किए गए काम को याद किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

Read More : मीसा भारती पहुंचीं थाने, CM के खिलाफ FIR की मांग, ‘पुलिस ने आवेदन नहीं लिया’

ढपली से लेकर भजन तक, पीएम मोदी का अंदाज चर्चा में

लेकिन पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा पीएम मोदी के ढपली बजाने, आंखें बंद कर भजन सुनने और लोगों के बीच बैठकर भक्ति में डूबे नजर आने की हो रही है। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ ये कार्यक्रम श्रद्धांजलि के साथ-साथ भक्ति और संगीत का भी खास संगम बन गया।

2 responses to “ढपली बजाते दिखे PM Modi, भजन में ऐसे डूबे कि VIDEO हुआ वायरल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *