Khabariya Dose
  • Home
  • Trending
  • National
  • International
  • Entertainment
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • About Us
Trending
  • टाइगर श्रॉफ ने दिखाई बहादुरी, फायरिंग के बाद घायल ड्राइवर को खुद पहुंचाया अस्पताल
  • लश्कर आतंकी अबू हाशिम की मौत, नमाज पढ़ने गया था, सीढ़ियों से गिरा!
  • Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की धमकी: सलमान संग काम किया तो अगला नंबर तुम्हारा!
  • टीम इंडिया की गेंदबाजी पर गावस्कर का गुस्सा, 4 गेंदबाजों को खिलाने की दी सलाह
  • न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत की वापसी पर नजर
  • नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर वाले बयान से पलटे अनंत सिंह , सफाई में क्या कहा जानिए
Entertainment • October 12, 2026 • By Saloni Shiva

Saif Ali Khan की सोशल मीडिया पर एंट्री, सिर्फ इस एक स्टार को किया फॉलो

Saif Ali Khan Instagram debut

Saif Ali Khan Instagram debut : बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो इससे दूरी बनाकर रखते हैं। रणबीर कपूर की तरह सैफ अली खान भी अब तक सोशल मीडिया से दूर थे। लेकिन अब बॉलीवुड के नवाब ने भी इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है। सैफ 11 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर आए और उनके आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

इंस्टाग्राम पर सिर्फ करीना कपूर को किया फॉलो

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर @saifalikhanpataudi नाम से अपना अकाउंट बनाया है। 12 अक्टूबर की शाम 7 बजे तक उन्हें करीब 27 हजार लोग फॉलो कर चुके थे। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि सैफ खुद सिर्फ एक ही अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। और वो कोई दूसरा नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का अकाउंट है। यानी इंस्टाग्राम पर कदम रखते ही सैफ ने साफ कर दिया कि उनकी लिस्ट में सबसे खास कौन है।

पहली पोस्ट में दिखा किताबों के लिए प्यार

सैफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो लाइब्रेरी में किताबों की अलमारी के पास खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो किताब पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “पटौदी लाइब्रेरी…किताबों को उनके कवर से जज कर रहा हूं।” उनकी इस पोस्ट से किताबों के प्रति उनका लगाव भी देखने को मिला है।

करीना के बाद अब सैफ भी सोशल मीडिया पर

करीना कपूर खान ने भी लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। हालांकि, साल 2020 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया और आज उनके करीब 1 करोड़ 40 लाख फॉलोअर्स हैं। करीना अक्सर खास मौकों पर सैफ के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। अब करीब छह साल बाद सैफ के इंस्टाग्राम पर आने से फैंस को उम्मीद है कि उन्हें इस कपल की और भी तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

फिल्मों में भी चर्चा में हैं सैफ

सैफ अली खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आए। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब देखना होगा कि इंस्टाग्राम पर सैफ की ये नई शुरुआत आगे क्या रंग लाती है और वो फैंस के साथ कितने एक्टिव रहते हैं।

Bollywood news Kareena Kapoor Khan Saif Ali Khan first Instagram post Saif Ali Khan Instagram account Saif Ali Khan Instagram debut Saif Ali Khan Instagram username Saif Ali Khan Kareena Kapoor Saif Ali Khan latest news Saif Ali Khan Pataudi Saif Ali Khan social media debut

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contacts

officialnewswale@gmail.com tel:+91886051991717

Socials

Subscribe to our newsletter

© 2026 Khabariya Dose. All rights reserved.